.

.
** हेलो जिन्दगी * * तुझसे हूँ रु-ब-रु * * ले चल जहां * *

Sunday, May 31, 2015

बेवफा

मुक्तक एक प्रयास
-------------------------------------------
किन रिश्तों की अब वो बात करते हैं
जिन्हे बाजार में नीलाम करते है
सितम सह उनके हम जो मुस्करा दिये
बेवफा कह डाला कमाल करते हैं  ।


अंतिम कश


क्षणिका
----------------
बेबस
देखता रहा
टकटकी लगाये
छलकती ,ममतामयी आँखें
दम तोड़ती
पिता की अभिलाषाएं
धीरे -धीरे
धुएं के छल्लो में
 विलीन होते
जिंदगी लगा चुकी थी
अंतिम कश

Thursday, May 28, 2015

बादल उत्पाती

क्षणिका
-----------

ओ हवाओ

अब तो गति लो
बादल उत्पाती
चले गाँव पिया के
मोड़ दो रुख
दे दो पता
मेरे घर का
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...