.

.
** हेलो जिन्दगी * * तुझसे हूँ रु-ब-रु * * ले चल जहां * *

Wednesday, March 5, 2014

भारत की नारी


१)सरगम है लोरी है 

भारत की नारी 
रेशम की डोरी है । 

२)
अबला जिसको  माना 
लक्ष्मी बाई है 
तुम भूल नही जाना । 


३)
बाती - सी जलती है
दीपक बन नारी
घर का तम हरती है ।
४)
सीता का सत जिसमे
तुलसी - सी पावन
गौरी का तप इसमें ।


5)
सपने लाखो मन में
करुणा का सागर
कजरारी आँखों में

६)
परिवार न पूरा है
नारी तेरे बिन
ब्रह्माण्ड अधुरा है ।


७)
बिन पात न पेड़ सजे
मसली जो कलियाँ
फल फूल कहाँ उपजे । 

Saturday, January 25, 2014

चमन की शोभा

यू ट्यूब में इस कविता का विडियो देखे। .OR लाइक कमेंट कर के लेखिका का प्रोत्साहन बढ़ाये 
http://www.youtube.com/watch?v=jGb9Pakjy9I






हर फूल निराला होता है 

गुलशन को प्यारा होता है 

लाल नीला पिला गुलाबी 

चमन कि शोभा होता है 


कोई खूबसूरत होता है 



कोई जग को खुशबु देता है



औषधी बन जाता है कोई 

गुण तो सबमे होता है


 कोई प्रेम प्रतीक होता है

कोई शांति सूचक होता है

काँटों में खिल कर कोई

जीने का संदेसा देता है 


Tuesday, November 19, 2013

अप्पू एंड मनु इन मूवी हॉल


watch video presentation on you tube .. if like or dislike please leave a comment .. :)
http://www.youtube.com/watch?v=crVhn6hdqME






"हाथी " इस विषय को पढ़ कर मुझे एक घटना याद आ गयी ..मेरे बचपन की .. जब एशियाड गेम्स हुए थे इंडिया में दिल्ली में .. हमारी एक आंटी घुमने आई थी दिल्ली और यहाँ से एक प्यारा सा छोटा सा हाथी ले जाकर मेरे छोटे भाई को दिया था गिफ्ट में ..उसे वो हाथी बहुत पसंद आया .. उसे बहुत प्यार करता था वो ... उसी पर एक कविता लिखने की कोशिश की है ...

दिल्ली से आंटी थी आई
मनु के लिए अप्पू लायी

भोला भाला गोल मटोल
लम्बी सूंड और आंखे गोल

मनु अप्पू रहते साथ
चाहे दिन हो या हो रात

मनु की बातो का जवाब
सीटी बजा कर देते जनाब

तभी शहर में एक पिक्चर आई
"हाथी मेरे साथी " ने धूम मचाई

पापा ने भी टिकट मंगाई
अप्पू को भी ले गया भाई

कुर्सी पर बैठे  मनु जम कर
कंधे पे बैठ अप्पू देखे पिक्चर

जब जब हाथी परदे पर आता
सीटी बजा अप्पू शोर मचाता

अप्पू के तो मजे हो रहे
पर दर्शक सारे बोर हो रहे

किसी ने जाकर गार्ड बुलाया
मनु जी को डांट पिलाया

अब तो और भी बुरा हाल था
पीं पीं के साथ मनु रो रहा था

चारो ओर मचा तहलका
बंटाधार हुआ उस शो का

आखिर सबने हार मान ली
मनु जी की बात मान ली

पर साथ ये शर्त भी रख दी
शोर न करेंगे अब अप्पू जी

एक चोकलेट पर मनु हुए खुश
दर्शको भी अब हो गए खुश 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...